उपलब्धि

सीबीएसई ने प्रमोद कुमार को बनाया धनबाद का उप नगर समन्वयक, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

प्रमोद कुमार वर्तमान में सहोदया कॉम्प्लेक्स धनबाद चैप्टर के वाइस चेयरमैन हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीबीएसई ने प्रमोद कुमार को बनाया धनबाद का उप नगर समन्वयक, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने धनबाद क्षेत्र के लिए प्रमोद कुमार को उप नगर समन्वयक (डिपुटी सिटी कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर द्वारा 29 जून 2026 को जारी पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है.

प्रमोद कुमार वर्तमान में सहोदया कॉम्प्लेक्स धनबाद चैप्टर के वाइस चेयरमैन हैं. इसके अलावा वे पिछले 16 वर्षों से राजगंज के दलूडीह स्थित बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी नियुक्ति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता तथा बोर्ड के कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए की गई है. उप नगर समन्वयक के रूप में वे नगर समन्वयक के सहयोग से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षाओं एवं अन्य बोर्ड संबंधी कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बोर्ड की परीक्षाओं एवं अन्य गतिविधियों की गरिमा, विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.

प्रमोद कुमार की इस नियुक्ति पर धनबाद जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्राचार्यों, सहोदया कॉम्प्लेक्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में मां दुर्गा मंदिर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.