न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: पिछले दिनों मानगो चौक में कांग्रेसियों द्वारा विधायक सरयु राय का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें कांग्रेसी नेताओं बलदेव सिंह एवं बलवंत सिंह के द्वारा विधायक सरजू राय के पोस्ट पर थूक कर अपमानित किया जा रहा था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विधायक सरयु राय के समर्थकों एवं जदयू नेता ने मानगो थाना पहुंचकर दोनों कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है जहां साक्षी के तौर पर वायरल वीडियो की सीडी थाना प्रभारी को उपलब्ध कराई गई है वहीं सभी नेता विधायक को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जहां मीडिया से बात करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहां की लोकतंत्र में विरोध राजनीतिक दल का अधिकार है जहां हम पुतला दहन का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन एक सम्मानित विधायक जो बिहार झारखंड की जनता की लोकप्रिय नेता हैं वैसे नेता के पुतला दहन से पहले चौक चौराहों पर उनके पोस्ट पर थूक कर वीडियो वायरल करना या गंदी राजनीति को दर्शाता है जहां हम वैसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर हमारा आंदोलन उग्र होगा.