चेंबर की वार्षिक आम सभा

व्यवसायी हित सर्वोपरि, व्यापार और उद्योग का विकास चाईबासा चेंबर की प्राथमिकता - संजय चौबे

चेंबर को अगले वर्ष मिलेगा अपना भवन, खासमहाल लीज की प्रक्रिया होगी सरल व पूर्ण - मधुसूदन अग्रवाल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
व्यवसायी हित सर्वोपरि, व्यापार और उद्योग का विकास चाईबासा चेंबर की प्राथमिकता - संजय चौबे

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 16वीं वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन रविवार को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में किया गया. वार्षिक आम सभा का शुभारंभ चाईबासा चेंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन ट्रस्टी सह चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चेंबर अध्यक्ष  संजय चौबे, आजीवन ट्रस्टी सह निवर्तमान अध्यक्ष  मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार, संयुक्त सचिव  विवेक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार, चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य  विकास शर्मा एवं अनुमंडलीय उपाध्यक्ष  गोपाल खिरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

दीप प्रज्वलन के उपरांत चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे ने अपने स्वागत संबोधन में वार्षिक आम सभा में उपस्थित चेंबर के सम्मानित सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यवसायी हित सर्वोपरि रहेगा तथा व्यापार और उद्योग का विकास चाईबासा चेंबर की प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि संगठन व्यवसायियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा.

इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चेंबर के उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री, आजीवन ट्रस्टी सह निवर्तमान अध्यक्ष  मधुसूदन अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष सह चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सभा को संबोधित किया.

खासमहाल लीज की प्रक्रिया जल्द होगी सरल एवं पूर्ण : मधुसूदन अग्रवाल

निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने अपने संबोधन में व्यवसायियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खासमहाल लीज की प्रक्रिया जल्द ही सरल एवं पूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि चेंबर व्यवसायियों की सुविधाओं और उनके हितों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा.

अगले वर्ष चाईबासा चेंबर का अपना भवन होने की उम्मीद : नितिन प्रकाश

पूर्व अध्यक्ष, आजीवन ट्रस्टी सह चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि वे चाईबासा चेंबर की भवन समिति के सभापति हैं और उन्हें यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि आशा है कि अगले वर्ष चाईबासा चेंबर का अपना भवन होगा. उन्होंने कहा कि अपना भवन चेंबर की दीर्घकालिक आवश्यकताओं और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा.

 नितिन प्रकाश ने चेंबर के मंच से चाईबासा के समस्त नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने में शहरवासियों की महती भूमिका होती है. उन्होंने नागरिकों से नगर परिषद का सहयोग करने तथा अपने शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

सचिव ने रखा वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन

इसके पश्चात चेंबर के सचिव श्री नीरज संदवार ने सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष में चाईबासा चेंबर द्वारा किए गए कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने वर्षभर संगठन द्वारा व्यवसायियों एवं व्यापारिक हितों के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी.

इसके बाद कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने सदन में चेंबर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष चेंबर के कोष में ₹18,80,655 के शुद्ध लाभ के साथ कुल ₹60,45,520 की राशि जमा है. आय-व्यय के विवरण को सदन के समक्ष रखा गया.

विभिन्न उपसमितियों ने प्रस्तुत किया वार्षिक कार्य प्रतिवेदन

चाईबासा चेंबर द्वारा गठित विभिन्न उपसमितियों के संयोजकों ने भी सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया. उपसमितियों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी से सदन को वर्षभर संगठन के विभिन्न क्षेत्रों में हुई गतिविधियों एवं प्रयासों से अवगत कराया गया.

कोटक महिंद्रा बैंक ने दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी

वार्षिक आम सभा के आंशिक प्रायोजक की ओर से एवं उनके सहयोगियों ने सदन में बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी. प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित व्यवसायियों को बैंक की सेवाओं की जानकारी दी गई.

खुले सत्र में सदस्यों ने रखे प्रश्न एवं महत्वपूर्ण सुझाव

भोजनावकाश के पश्चात आयोजित खुले सत्र में चेंबर के सम्मानित सदस्यों आशीष पाड़िया, माधव झुनझुनवाला,सुनीत खिरवाल एवं दीपक प्रसाद ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न एवं सुझाव सदन के समक्ष रखे.

चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे ने सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं सुझावों को पूरे धैर्य के साथ सुना तथा उन्हें अंकित करते हुए संबंधित विषयों के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव के रूप में चाईबासा की तर्ज पर चक्रधरपुर में भी खुदरा का वितरण किए जाने तथा शहर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात रखी गई.

इसके उपरांत चाईबासा चेंबर के संविधान की धारा 13(H) के तहत वार्षिक आम सभा की कार्यवाही एवं प्रस्तावों की संपुष्टि उपस्थित सम्मानित सदस्यों द्वारा की गई.

कार्यक्रम के अंत में चाईबासा चेंबर के संयुक्त सचिव श्री विवेक कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए वार्षिक आम सभा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्मानित सदस्यों, पदाधिकारियों, अतिथियों, प्रायोजकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात इस वर्ष असामयिक निधन हुए चेंबर के सम्मानित सदस्य स्वर्गीय श्रीमती सुषमा अग्रवाल एवं स्वर्गीय संजय कुमार वर्मा की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर चाईबासा चेंबर के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न उपसमितियों के संयोजक सहित कुल 242 सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: डीएवी कथारा में ‘नैतिकता और सत्यनिष्ठा' पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.