न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड गांव में दिनदहाड़े डकैती की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद अपराधी सोने के दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऐनुल हक खान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.
यह भी पढ़ें- मेकॉन टेंडर घोटाला मामले में आरोपी अजय जालान को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल रिविजन याचिका खारिज