न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि से जांच एजेंसी एसीबी पूछताछ करेगी. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने पुलिस रिमांड की इजाजत दी है. बुधवार से पूछताछ शुरू करेगी. एसीबी ने एक सप्ताह की पुलिस रिमांड की मांग की थी. मामला जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने का है. मामले में बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिंहा समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. सीओ के कहने पर लिए गए राजस्व कर्मचारी और दलाल ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है. एसीबी ने जाल बिछाकर राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सीओ को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें- चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज