ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत

ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत: आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ ACB की जांच पूरी, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल 

ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ एसीबी ने जांच पूरी करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.

By : Ark Sahuliyar
ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत: आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ ACB की जांच पूरी, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ एसीबी ने जांच पूरी करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट विजिलेंस की विशेष कोर्ट में दाखिल की गयी है. सिमडेगा होमगार्ड कार्यालय में तैनात आरोपी पर ड्यूटी लगाने के एवज रिश्वत की मांग करने का आरोप है. मुंशी राजू कुमार साहू ने होमगार्ड जवान श्रवण गोप से ड्यूटी लगाने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कर ट्रैप टीम का गठन किया था. 21 मई 2026 को एसीबी ने जाल बिछाकर राजू कुमार साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था. कार्रवाई के दौरान उसके पास से 21,000 रुपये बरामद किए गए थे. अब जांच पूरी होने के बाद अभियोजन ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है. मामले की सुनवाई 20 जुलाई को विशेष एसीबी कोर्ट में होगी.

यह भी पढ़ें- सत्यभामा अपार्टमेंट के पास फायरिंग करने के आरोपी राजू महतो को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.