शिक्षा पर मंथन

भारतीय शिक्षा दृष्टिकोण पर मंथन, पांच कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अभ्यास वर्ग में संस्कार, चरित्र निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास पर हुआ विमर्श

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भारतीय शिक्षा दृष्टिकोण पर मंथन, पांच कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

जमशेदपुर/डेस्क: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग की ओर से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय दृष्टिकोण आधारित शिक्षा, संस्कार, भारतीय ज्ञान परंपरा, विद्यालयीन एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यावरण, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास तथा वैदिक गणित जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत ॐ के उच्चारण और सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई. दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया. प्रथम सत्र में क्षेत्रीय संयोजक डॉ. कविता परमार ने न्यास की विकास यात्रा, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी. सत्र का समापन क्षेत्रीय संरक्षक अमरकांत झा के अध्यक्षीय संबोधन से हुआ.

द्वितीय सत्र में संगठनात्मक कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं के विकास पर मार्गदर्शन दिया गया. किशोर प्रसाद, डॉ. रणजीत प्रसाद, प्रोफेसर अमरनाथ सिंह एवं डॉ. बी.एन. प्रसाद ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे.

इस दौरान पांच कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. डॉ. कमलेश कुमार कामलींडू को महानगर संयोजक, डॉ. रागिनी भूषण को भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग संयोजक, डॉ. पुष्कर बाल को चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास विभाग संयोजक, अभिषेक कुमार को वैदिक गणित महानगर संयोजक तथा गौर गोविंद शाह को विद्यालय शिक्षा जिला संयोजक बनाया गया.

आयोजकों ने कहा कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से भारतीय जीवन-दृष्टि, संस्कार एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को समाज तक पहुंचाने के प्रयासों को और गति देना है.

यह भी पढ़ें: भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल परिसर में गणेश मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.