रक्षाबंधन महोत्सव

सीआईएसएफ कैंप बोकारो थर्मल में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता सेवा केंद्र ने रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया

ब्रह्माकुमारी बहनों ने सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआईएसएफ कैंप बोकारो थर्मल में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता सेवा केंद्र ने रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत.

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल सीआईएसएफ कैंप परिसर में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय सेवा केंद्र द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र की संचालिका बीके कमला बहन ने किया. इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया. इस अवसर पर बीके कमला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि पवित्र संकल्प और आत्मिक शक्ति का प्रतीक है. सच्चा रक्षा सूत्र वही है, जो व्यक्ति को भीतर से सशक्त बनाए तथा उसे बुराइयों और नकारात्मक विचारों से दूर रखे.

उन्होंने आत्मिक शुद्धता, सकारात्मक सोच और संयमित जीवन अपनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में सीआईएसएफ यूनिट के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार गिरि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे लिए गर्व की बात हैं. ऐसे कार्यक्रमों से जवानों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही सीआईएसएफ एवं स्थानीय लोगों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य भी बढ़ता है. इस अवसर पर सीआईएसएफ के निरीक्षक ए.के. शर्मा, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, राजीव कुमार कर्ण, कपिल भैरा, सी.डी. पाणिग्रही, सहायक उप निरीक्षक बी. कश्यप, ए.के. सरकार, आशा पांडेय, प्रधान आरक्षक जे.पी. यादव, एम.के. मिश्रा, अभिनीत कुमार सहित महिला बल सदस्य एवं करीब 35 अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: तोलरा मंदिर में किशोर पांडेय ने किए दिव्य दर्शन, संचालन समिति ने किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.