वन विभाग की कार्रवाई

गावां में अवैध सफेद बोल्डर लदा बोलेरो जब्त, चालक फरार, वन विभाग ने की कार्रवाई

वाहन मालिक व तस्करी में शामिल लोगों पर मामला किया दर्ज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां में अवैध सफेद बोल्डर लदा बोलेरो जब्त, चालक फरार, वन विभाग ने की कार्रवाई

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क:  गावां वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात छापेमारी कर अवैध सफेद बोल्डर लदे एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

गावां के प्रभारी फोरेस्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेंजर को सूचना मिली थी कि तीसरी की ओर से एक बोलेरो वाहन में अवैध रूप से सफेद पत्थर लादकर पटना-बलहरा पथ के रास्ते कोडरमा ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया.

इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने पटना-बलहरा पथ पर वाहन का पीछा करते हुए भेलवा गांव के समीप बोलेरो को रुकवाया. वन विभाग की टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. इसके बाद टीम ने बोलेरो को जब्त कर लिया.

इस संबंध में संजीत साव, संजय बरनवाल,  शमशुद्दीन मियां व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.

वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर बोरे में भरकर करीब 1 टन सफेद बोल्डर सुरक्षित तरीके से लोड किया हुआ पाया गया. वन विभाग के अनुसार, उक्त सफेद बोल्डर को लोकाय-नयनपुर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से निकालकर कोडरमा ले जाया जा रहा था.

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध सफेद पत्थर के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने जब्त बोलेरो के मालिक तथा अवैध पत्थर की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: तेली साहू समाज संघर्ष समिति का प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह 30 को चतरा में

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.