शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बोकारो थर्मल पुलिस ने भेजा जेल 

By : Admin
शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बोकारो थर्मल पुलिस ने भेजा जेल 

राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क:
शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी 35 वर्षीय युवक अमन आनंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक के ऊपर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के ही कथारा की रहने वाली एक युवती ने शादी कर प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया के द्वारा दोस्ती होने के बाद दोनों मोबाइल से लम्बी बाते करने लगे. इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि दिनांक 12 नवम्बर को युवक युवती के घर कथरा आकर युवती को लेकर फरार हो गया. युवती के परिजन द्वारा थाना में शिकायत करने के बाद युवती की तलाश शुरू किया गया और मोबाइल लोकेशन आदि माध्यमों से पुलिस ने लापता युवती को रात्रि में बरामद कर आरोपी युवक के साथ थाना लाया गया. गिरफ्तार युवक पहले से शादी शुदा एवं एक बच्चे का पिता है. जिस कारण शादी करने से इनकार कर दिया. वही युवती के परिजन के शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया तथा न्याईक हिरासत में तेनुघाट जेल भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़े: फतुहा में बिजली तार काटकर ब्लैकआउट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
 
संबंधित सामग्री

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.