ब्लू पॉन्ड

रांची: दूसरे दिन भी नहीं मिला ब्लू पॉन्ड में डूबे युवक का शव, तलाश जारी 

आज रविवार को भी युवक की तलाश करने NDRF की टीम पहुंची, लेकिन आज दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला.

By : Dipali Kumari
रांची: दूसरे दिन भी नहीं मिला ब्लू पॉन्ड में डूबे युवक का शव, तलाश जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में कल शनिवार को एक युवक के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. युवक का नाम शाहिल कच्छप बताया गया है. कल युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. आज रविवार को भी युवक की तलाश करने NDRF की टीम पहुंची, लेकिन आज दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला. तलाशी अभियान लगातार जारी है. घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. 

बताया जा रहा है कि शाहिल के पिता आरपीएफ में पदस्थापित हैं फिलहाल एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है. मालूम हो ब्लू पॉन्ड में डूबने से यह कोई पहले घटना नहीं है. इससे पूर्व भी यहां कई बड़े हादसे हो चुके है.

इसे भी पढ़ें: रांची में बिना लाइसेंस चल रहे 20 कोचिंग संस्थानों को नगर निगम का नोटिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.