न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद कर लिया गया है. NDRF की टीम कल गुरुवार से ही डैम में शव की तलाश कर रही थी. कल सफलता नहीं मिलने पर आज वापस टीम डैम में उतरी और शव की तलाश में जुटी. कई घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह डैम से बुलंद अख्तर का शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शव नगड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.
बताते चलें कल गुरुवार सुबह धुर्वा डैम के पास से बाइक, चप्पल समेत कई अन्य सामान मिला था, जिसके आधार पर विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के धुर्वा डैम में डूबने की आशंका जताई गयी थी. इस पूरी घटना पर परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड को केंद्र का बड़ा झटका: 15 हजार करोड़ की NH परियोजनाओं में 10 हजार करोड़ रद्द