शव बरामद

उत्तर कोयल मुख्य नहर में युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद मिला शव

मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के जयंतीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्तर कोयल मुख्य नहर में युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद मिला शव

विकास कुमार /न्यूज11 भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा व लोटनिया गांव के बीच उत्तर कोयल मुख्य नहर से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के जयंतीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पवन कुमार अपने फूफा के घर हैदरनगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव आया हुआ था. गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे वह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. प्राप्त जानकारी क़े अनुसार बताया जाता है की वह उसी क्रम में उत्तर कोयल मुख्य नहर में गिर गया होगा, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई. घटना के लगभग 24 घंटे बाद उसका शव हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा व लोटनिया गांव के बीच उत्तर कोयल मुख्य नहर में दिखाई दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों और अपराधियों की निगरानी पर दिया जोर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.