रक्तदान शिविर

मत्स्य निदेशालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 13 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित मत्स्य कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की.

By : Ark Sahuliyar
मत्स्य निदेशालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 13 यूनिट रक्त संग्रहित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारत के 80वीं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए आज मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, धुर्वा, रांची में मत्स्य निदेशालय, झारखण्ड सरकार के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ मत्स्य कृषकों एवं विभागीय कर्मियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था.

रक्तदान शिविर में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित मत्स्य कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की. शिविर के दौरान 'कुल 13 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. संग्रहित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा. रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है.

शिविर का आयोजन निदेशक मत्स्य, अमरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. रक्त संग्रहण एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया को Medical Officer In -Charge, Blood Bank, Sadar Hospital, Ranchi तथा उनकी सहयोगी टीम के सहयोग से संपन्न कराया गया. चिकित्सा दल द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया.

इस अवसर पर निदेशक मत्स्य, अमरेन्द्र कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीयन प्रदान कर सकता है. रक्तदान मानयता की सेवा का एक महान कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मत्स्य प्रभाग केवल मत्स्य उत्पादन एवं मत्स्य कृषकों के हित से जुड़े कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे.

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में मत्स्य कृषकों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. प्रशिक्षण के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आए मत्स्य कृषकों ने प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्य का परिचय देते हुए रक्तदान में भाग लिया. इस पहल से न केवल रक्त की उपलब्धता में योगदान मिला, बल्कि अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का सकारात्मक संदेश गया.

रक्तदान के उपरांत अमरेन्द्र कुमार, निदेशक मत्स्य, संजय कुमार, संयुक्त मत्स्य निदेशक, शंभु प्रसाद यादय, उप मत्स्य निदेशक, तथा गितांजली कुमारी, सहायक मत्स्य निदेशक, अनुसंधान द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अधिकारियों ने रक्तदाताओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें- राजनीति चमकाने के लिए एमएमडीआर संशोधन बिल पर हेमंत सोरेन भ्रम ना फैलाएं : आदित्य साहू

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.