गावां में संपन्न हुई झारोटेप की प्रखंड स्तरीय बैठक, नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन

कमिटी गठन

गावां में संपन्न हुई झारोटेप की प्रखंड स्तरीय बैठक, नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों व संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

गावां में संपन्न हुई झारोटेप की प्रखंड स्तरीय बैठक नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: झारखंड अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी फेडरेशन (झारोटेप) की गावाँ प्रखंड इकाई का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह कमिटी पुनर्गठन कार्यक्रम बुधवार को +2 उच्च विद्यालय गावाँ के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से झारोटेप गावाँ प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया. नई कमिटी में श्रीकांत सुमन यादव को संयोजक, अभय चतुर्वेदी को सचिव, बृजेश पाण्डेय को संयुक्त सचिव, सुभाष कुमार को उपसंयोजक तथा तारिक अजीज को कोषाध्यक्ष चुना गया.

वहीं रणधीर सिन्हा एवं प्रकाश पंडित को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. डॉ. अभिषेक आनन्द एवं अमित सिंह को कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया, जबकि गोपाल कुमार, मुकेश यादव, नवीन कुमार एवं अशोक कुमार को संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

बैठक में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, शिशु शिक्षण भत्ता लागू करने तथा राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष करने सहित कई प्रमुख मांगों को सर्वसम्मति से उठाया गया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करना जरूरी है.

मौके पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.