न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ठाकुरगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को ध्यानपूर्वक सुना. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष श्री मुनि मुंडा रहे, जिनकी भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुई.कार्यक्रम में तपेश्वर मिश्रा, बबलू यादव, शंकर कुमार महतो, उत्पल लाल, सहदेव, प्रदेश किसान मोर्चा के राजेश कुशवाहा, सुरजन गोडाईत, अमित महतो, घनश्याम कुशवाहा, गणेश गोप, जगलाल महतो सहित मंडल के पदाधिकारी, सम्मानित बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे. सभी ने संकल्प लिया कि आम बजट की जानकारियां जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी.उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की सराहना की तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला झामुमो उपाध्यक्ष रौशन पाठक पर जमीन हड़पने का बड़ा आरोप