मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

मोतिहारी में SFC से जुड़े मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी, बकाया भुगतान और PF-ESI गड़बड़ी को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा, जिससे

मोतिहारी में sfc मजदूरों की हड़ताल न्यूनतम मजदूरी और pf-esi गड़बड़ी पर बवाल

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार /  मोतीहारी - राज्य खाद्य निगम (SFC) से जुड़े लोडिंग-अनलोडिंग मजदूरों का आंदोलन अब तेज हो गया है। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को जिलेभर में मजदूरों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रबंधक कार्यालय का घेराव किया।

हाईलाइट्स :

  •  मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, जिला प्रबंधक कार्यालय का घेराव
  •  न्यूनतम मजदूरी, बकाया भुगतान और PF-ESI गड़बड़ी को लेकर विरोध
  •  हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लागू नहीं हुआ नया मजदूरी दर
  •  खाद्य आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका


अनियमितताओं का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यूनियन का आरोप है कि न्यूनतम मजदूरी, बकाया भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार अनियमितता बरती जा रही है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हड़ताल के कारण राज्य के खाद्य आपूर्ति तंत्र पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

 हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हुआ पालन

मजदूरों ने बताया कि उच्च न्यायालय ने 7 अगस्त 2025 को श्रमिकों के पक्ष में आदेश दिया था। इसके बाद विभागीय निर्देश भी जारी हुए, जिसमें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया था। बावजूद इसके पूर्वी चंपारण जिले में आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।

मजदूरी दर बढ़ी, लेकिन भुगतान पुराने रेट पर

यूनियन के अनुसार, 1 अक्टूबर 2022 से न्यूनतम मजदूरी दर 10.20 रुपये प्रति इकाई तय की गई थी, जिसे हर छह महीने में संशोधित किया गया और मार्च 2026 तक यह बढ़कर 11.65 रुपये प्रति इकाई हो गई। इसके बावजूद कई जगहों पर मजदूरों को पुराने दर से भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनका भारी बकाया बन गया है।

 PF-ESI कटौती पर भी उठे सवाल

मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन से 12 प्रतिशत PF और 0.75 प्रतिशत ESI की कटौती की जा रही है, लेकिन यह राशि संबंधित खातों में जमा नहीं हो रही। यूनियन ने इस मामले में जिला प्रबंधक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

खाद्य आपूर्ति पर संकट की आशंका

हड़ताल की घोषणा के बाद प्रशासन और SFC अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित विभाग इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं, ताकि खाद्य आपूर्ति पर संभावित संकट को टाला जा सके।

इसे भी पढ़ें - सहरसा में पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹25 हजार का इनामी अपराधी संजय सादा गिरफ्तार, हथियार बरामद

संबंधित सामग्री

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

बिहार

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

बिहार में 11 फरवरी से 19 अप्रैल 2026 के बीच निलंबित किए गए 224 राजस्व कर्मचारियों को नियमावली 2025 के तहत वापस बुला लिया गया।जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला समाहर्ताओं ने विभागीय ...

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

राजनीति

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

बुद्ध पूर्णिमा 2570वीं वर्षगांठ: बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रुप से सुसज्जित, तैयारियां जोरों पर

बिहार

बुद्ध पूर्णिमा 2570वीं वर्षगांठ: बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रुप से सुसज्जित, तैयारियां जोरों पर

बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा की 2570वीं वर्षगांठ को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रूप से सजाया गया है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु ध्यान, प्रार्थना ...