भरनो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

By : News11 Bharat
भरनो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. 

उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने विचार, व्यवहार और कार्यशैली से देश को नई दिशा दी. वे एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और सशक्त वक्ता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे. हरिशंकर शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री रहते हुए सुशासन,विकास और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. पोखरण परमाणु परीक्षण,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,ग्राम सड़क योजना और पड़ोसी देशों से संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण है. उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के सरल व्यक्तित्व,लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विपक्ष का सम्मान करने की उनकी परंपरा को याद किया. और उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम केशरी, चंद्रमोहन महतो, राजेश प्रसाद केशरी, बजरंग केशरी, श्रीकांत प्रसाद केशरी, गुजुवा महली, मुरारी केशरी, बिट्टू गुप्ता, बजरंग गुप्ता, पीके सिंह, चंदन कुमार सिंह, रौशन केशरी,टिंकू केशरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़े: बरवाडीह में बड़ा हादसा: क्रिसमस बधाई बैनर लगाते समय युवक करंट की चपेट में, हालत गंभीर रेफर
 

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.