रंजीत मरांडी

भाजपा नेता रंजीत मरांडी बने बेंगाबाद थाना के सांसद प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जारी किया पत्र 

अन्नपूर्णा देवी ने बेंगाबाद के रंजीत मरांडी को थाना क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है.

By : Dipali Kumari
भाजपा नेता रंजीत मरांडी बने बेंगाबाद थाना के सांसद प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जारी किया पत्र 

मनीष मंडल/ न्यूज11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बेंगाबाद के रंजीत मरांडी को थाना क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने पत्र भी जारी किया है. बता दें कि बड़े लंबे अरसे से रंजीत मरांडी भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी और संगठन की सेवा करते आ रहे हैं. जमीन से जुड़कर उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए प्रयास किए. उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

रंजीत मरांडी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. लोगों को उम्मीद है कि अब थाना क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी. वहीं मरांडी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है हम इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे.

नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व उप प्रमुख उपेन्द्र कुमार, हेमराज साव, कार्तिक मंडल, भुनेश्वर मंडल, सुशील हांसदा, रघुनंदन कुशवाहा, छायावती देवी, जयप्रकाश मंडल सहित उनके शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लग गया. सभी ने श्री मरांडी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई है.

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.