भाजपा नेत्री गीता बालमुचू

भाजपा नेत्री गीता बालमुचू बनीं OMDC की स्वतंत्र निदेशक, आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण

वरिष्ठ आदिवासी महिला नेत्री गीता बालमुचू को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OMDC) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया.

By : News11 Bharat
भाजपा नेत्री गीता बालमुचू बनीं OMDC की स्वतंत्र निदेशक, आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण


रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम की भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी महिला नेत्री गीता बालमुचू को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OMDC) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर बधाई दी है.

भाजपा ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, कोल्हान और देश के आदिवासी समाज का सम्मान है. इससे स्पष्ट है कि भाजपा आदिवासी समाज को नीति-निर्माण के सर्वोच्च मंचों पर भी भागीदारी दे रही है. पार्टी ने विश्वास जताया कि अपने अनुभव और ईमानदारी से बालमुचू इस दायित्व को सफलतापूर्वक निभाएंगी और आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाएंगी.

बताते चलें बालमुचू ने चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में 5 वर्षों तक सेवा दी और 2024 में 52 चाईबासा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भी रहीं. सरल, मृदुभाषी और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के कारण वे कार्यकर्ताओं और जनता में लोकप्रिय हैं.

OMDCदेश के खनन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है. स्वतंत्र निदेशक के रूप में वे नीतिगत निर्णयों, पारदर्शिता, पर्यावरण और सामाजिक दायित्वों में अहम भूमिका निभाएंगी. भाजपा का मानना है कि खनिज समृद्ध आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन, नवदंपति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संबंधित सामग्री

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.