BJP leader expresses concern over rising criminal

बढती अपराधिक घटनाओं पर भाजपा नेता ने जताई चिंता, बासुदेव मंडल के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की 

गिरीडीह के डुमरी प्रखंड में लगतार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर  भाजपा नेता सुरेन्द्र साहु ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि डुमरी प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं अत्यंत

By : Vaibhaw Vikram
बढती अपराधिक घटनाओं पर भाजपा नेता ने जताई चिंता, बासुदेव मंडल के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की 

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क:
गिरीडीह के डुमरी प्रखंड में लगतार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर  भाजपा नेता सुरेन्द्र साहु ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि डुमरी प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं. बीते पांच महीनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है, जो क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर स्पष्ट संकेत करती है. आज झारखंड में हत्या, दुष्कर्म, चोरी, डकैती जैसी गंभीर घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है. अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें कानून तथा प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है.

आज डुमरी प्रखंड के डोंबी पहाड़ के समीप ससारखो पंचायत अंतर्गत बसगोहरा गांव निवासी, भाजपा ससारखो मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष  बासुदेव मंडल जी की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं हृदयविदारक है. इस दुःखद घटना पर सुरेन्द्र साहु ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की है.

भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग कि है की इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं गहन जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे. वहीं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ता रहे मौके पर मौजूद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.