विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, रांची में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

JPSC पर कांग्रेस की चुप्पी के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, रांची में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: JPSC परीक्षा में धांधली पर कांग्रेस की चुपी के खिलाफ एवं झारखंड के लाखों छात्र-युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में भाजपा,रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ता जिला स्कूल (शहीद चौक) में एकत्रित हुए, जहां से राहुल गांधी का पुतला एवं हाथों में तख्तियां नेकर नारेबाजी करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं घंटों प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के दोहरे रवैए, झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग तथा युवाओं के न्याय के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया कर राहुल गांधी का पुतला फूंका.

मौके पर उपस्थित रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा- "कांग्रेस देशभर में परीक्षा पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में उठे गंभीर सवालों पर पूरी तरह मौन है. उन्होंने कहा कि JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी भी युवाओं का मुद्दा है. कांग्रेस पार्टी एवं JMM को चुपी तोड़नी चाहिए. भाजपा झारखंड के युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी."

भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष श्री वरुण साहू ने कहा- "कांग्रेस का दोहरा चरित्र आज पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है. एक ओर युवाओं के नाम पर राजनीति की जाती है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के लाखों अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय पर कांग्रेस चुप्पी साध लेती है. भाजपा इस अन्याय के विरुद्ध सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी."

जिला प्रभारी भरत यादव ने कहा- "झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी भी कीमत पर दांव पर नहीं लगाया जा सकता. भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो. भाजपा युवाओं के न्याय की इस लड़ाई में सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी."

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड के युवाओं के हितों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी व्यवस्था के लिए अपना लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती से जारी रखेगी एवं युवाओं को न्याय दिलाकर रहेगी.

विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, के.के. गुप्ता, बलराम सिंह,जितेंद्र वर्मा, संजय जयसवाल, रमेश सिंह, ललित ओझा, राजू सिंह, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, रेखा महतो, राम लगन राम, अर्चना सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि मुंडा, पायल सोनी, पीयूष साहू, अमित यादव, कुंदन सिंह, अशोक मुंडा, चंदन सिंह, इंद्रजीत यादव, सुभाष अग्रवाल, दीपक शाह, अविचल सिंह, तरुण जयसवाल, कृष्ण मिश्रा, उमेश यादव, विशाल साहू, उमेश तिवारी, संजीव साहू, रणधीर सिंह, रूपम मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.