bjp-jharkhand-dr-shyama-prasad-mukherjee-125th-sma

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पर्व: BJP का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, 6 जुलाई तक कॉलेजों में होंगे संवाद कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक राज्य भर के शैक्षणिक

By : Vaibhaw Vikram
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पर्व: BJP का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, 6 जुलाई तक कॉलेजों में होंगे संवाद कार्यक्रम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरण, संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के नेता युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है…

  • 01 जुलाई 2026 – लोहरदगा (कुड़ू) – मुख्य वक्ता: आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद एवं अजातशत्रु.
  • 02 जुलाई 2026 – दुमका (एस.पी. कॉलेज) – मुख्य वक्ता: सुनील सोरेन, राज पालीवार, सीताराम पाठक और मनीष दुबे.
  • 04 जुलाई 2026 – धनबाद महानगर (इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट भवन) – मुख्य वक्ता: बिरंची नारायण एवं संजीव कुमार 
  • 05 जुलाई 2026- राँची महानगर (स्टेट लाइब्रेरी मोराबादी) - मुख्य वक्ता: कर्मवीर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री.
  • 05 जुलाई 2026 – पलामू (हरिहरगंज) – मुख्य वक्ता- श्याम नारायण दूबे, प्रेम सिंह और विश्वजीत पाठक.
  • 06 जुलाई 2026 – जमशेदपुर महानगर (जुस्को सभागार) – मुख्य वक्ता: शशांक राज.
  • 06 जुलाई 2026 – गिरिडीह महानगर (के.एन बक्सी कॉलेज) – मुख्य वक्ता: गणेश मिश्रा एवं शिवशक्ति बक्सी.

यह भी पढ़ें: मतदाता पुनरीक्षण में शिक्षकों को राहत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वोलेंटियर्स की भूमिका की नई गाइडलाइन की जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.