उद्भेदन

बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपियों की सरायकेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपियों की सरायकेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला डेस्क: सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. मामले की जानकारी सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू ने दी. मामला 27 जुलाई का है. एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे और अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी. इलाज के बाद लौटे तो बाइक गायब मिली.

इसके बाद सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. छापेमारी टीम में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने सुरज नाथ और अभिषेक महतो को गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर दो काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई हैं. पुलिस के मुताबिक, इनमें एक बाइक इसी मामले में चोरी की गई थी, जबकि दूसरी बाइक के भी चोरी की होने की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: राजगंज थाने के दो मामलों में अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से जारी इश्तिहार का तामिला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.