दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभुक को फटकार, जल्द पूरा करने का निर्देश

दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभुक को फटकार, जल्द पूरा करने का निर्देश

दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभुक को फटकार जल्द पूरा करने का निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के छिपादोहर पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन सख्त नजर आया. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज के निर्देश पर प्रखण्ड समन्वयक शिव यादव जांच के लिए छिपादोहर पहुंचे. जांच के दौरान पाया गया कि लाभुक शांति देवी को योजना की पहली किस्त 30000/- व दूसरी किस्त  50000/- की राशि प्राप्त हो चुकी है, इसके बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है.

इस पर प्रखण्ड समन्वयक ने लाभुक को कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो सरकार के नियमों के तहत दी गई राशि की रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी.प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि समय पर आवास निर्माण कार्य पूरा कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू, न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
 
संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

झारखंड

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

झारखंड

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित