न्यूज़11 भारत
बेड़ों/डेस्क: बेडो़ थाना के समीप महावीर चौक स्थित सिद्धि विनायक प्रज्ञा केंद्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि प्रज्ञा केंद्र के डेस्कटॉप, एक लैपटॉप, इन्वर्टर, एक मोनिटर सहित तीन प्रिंटर, तीन जेरोक्स मशीन, एक लैमिनेशन मशीन, सोकेश सहित अधिकांश सामान जल कर राख हो गया. जिसके बाद संचालक रोहन सेठ सुबह अपने जले हुए सभी सामानों को लेकर घर चले गए. उन्होंने बताया कि फर्नीचर सहित तीन से चार लाख रुपए का समान जल कर राख हो गया.
यह भी पढ़े: सिर्फ 3 दिन और.. फिर बंद हो जाएगा आपका PNB अकाउंट! 15 अप्रैल तक कर ले यह जरुरी काम