​बसिया: इंडोर स्टेडियम की बदहाली और शुल्क के विरोध में उतरे खिलाड़ी, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

​बसिया: इंडोर स्टेडियम की बदहाली और शुल्क के विरोध में उतरे खिलाड़ी, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

​बसिया इंडोर स्टेडियम की बदहाली और शुल्क के विरोध में उतरे खिलाड़ी एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: बसिया प्रखंड के कोनबीर स्थित इंडोर स्टेडियम में व्याप्त समस्याओं और वहां लिए जा रहे मासिक शुल्क को लेकर खिलाड़ियों का आक्रोश बढ़ गया है. शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अनुमंडल कार्यालय का रुख किया और एसडीओ (SDO) को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा.

सुविधाएं नहीं, तो शुल्क कैसा?'
 
​खिलाड़ियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से कड़े सवाल किए हैं. उनका कहना है कि कोनबीर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों से 500 रुपये का मासिक शुल्क लिया जा रहा है, जबकि वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. खिलाड़ियों का तर्क है कि जब सरकार सुविधाएं नहीं दे पा रही है, तो उनसे यह शुल्क किस आधार पर लिया जा रहा है?

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें: 

  • ​खिलाड़ियों ने अपनी समस्याओं को बिंदुवार रखते हुए प्रशासन से निम्नलिखित सुधारों की मांग की है:
  • ​ शुल्क माफी : अधिकांश खिलाड़ी गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिए मासिक शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर स्टेडियम को निशुल्क किया जाए.
  •  ​साफ-सफाई: स्टेडियम परिसर में स्वच्छता का अभाव है, जिसकी नियमित सफाई अनिवार्य है.
  • ​ पेयजल की सुविधा: खिलाड़ियों के लिए शुद्ध पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए.
  • ​ खेल उपकरण: इंडोर गेम के लिए आवश्यक फ्लोर मैट उपलब्ध कराया जाए.
  • ​ समय सीमा: स्टेडियम को रात के 9:00 बजे तक खेलने के लिए खुला रखा जाए.

खिलाड़ियों का दर्द

​ज्ञापन सौंपने पहुंचे खिलाड़ियों ने बताया कि वे खेल के प्रति समर्पित हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो मासिक स्कूल के दे सकते हैं पर कई खिलाड़ी आर्थिक बोझ के कारण उन्हें खेलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेल के प्रति प्रोत्साहन देने के बजाय शुल्क वसूलना गलत है. सरकार और स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए.

​इस ज्ञापन को सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुशांत पांडे, अमन गोपे, विकास गुप्ता, विक्की साहू, आलोक साहू और मनीष टोपनो सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

संबंधित सामग्री

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झारखंड

झारखंड से मदीना रवाना हुए हज यात्री, उपलब्ध कराई गई आवश्यक व्यवस्थाएं

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

झारखंड

झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज -चम्पाई सोरेन

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया