साइबर अपराध

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

चंचल गिरी/ न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर-बरमुंडी मार्ग पर स्थित भेलवाटांड़ के पास बांस की झाड़ियों में छापेमारी की. जहाँ से महताब अंसारी(उम्र 27 वर्ष) को साइबर अपराध करते हुए पकड़ा गया है. आरोपी के पास से 4 मोबाइल और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुआ है. आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने एवं नए कार्ड लेने की बात बताकर लोगों को झांसे में लेता था उसके  बाद उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड के सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था.  आरोपी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था. इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.