नए नियमों के बाद कार्रवाई शुरू

बाघमारा: CISF ने खास मुराईडीह से 41 टन अवैध कोयला किया जब्त, कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

कड़े नियमों का उपयोग करते हुए यह क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई है, कोयला चोरों के बीच मचा हड़कम्प

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाघमारा: CISF ने खास मुराईडीह से  41 टन अवैध कोयला किया जब्त, कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: गृह मंत्रालय द्वारा अवैध कोल खनन और परिवहन के खिलाफ नए और कड़े कानून बनाने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है. ​बाघमारा: एरिया-1 बरोरा क्षेत्र से खबर आ रही है कि खास मुराईडीह कोलियरी में सीआईएसएफ (CISF) ने अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 41 टन अवैध कोयला बरामद किया है.

सीआईएसएफ ने 'माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन' (MMDR) एक्ट के नए प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की है.  नए कानून के तहत मिली शक्तियों और कड़े नियमों का उपयोग करते हुए यह क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई है. बरामद किए गए कोयले को सीआईएसएफ ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया है.

​सीआईएसएफ की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. क्योंकि अब उनके बीच यह संदेश चला गया है कि अब उनकी अवैध और अनैतिक कार्रवाइयों के लिए सख्त कार्रवाइयों शुरू हो गई हैं 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से दो दिवसीय 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आयोजन, सीएम हेमंत निवेशकों से करेंगे संवाद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.