कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा pm मोदी पर किए टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला हैं. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मर्यादा और शिष्टाचार की सभी सीमाएं पार कर दी हैं. बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे देश को शर्मसार किया गया हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 150 करोड़ देशवासियों का अपमान हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती है, तब-तब देश की जनता उसका जवाब देती आई हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता इसका करारा उत्तर देगी. बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. 

यह भी पढ़े: झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे
 
संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

झारखंड

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

झारखंड

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

झारखंड

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

झारखंड

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर