न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पाकुड़ परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना, खासकर पाकुड़ और साहिबगंज में मतदाता सूची के विशेष सत्यापन की मांग की. उन्होंने क्षेत्र की डेमोग्राफी में बदलाव का दावा करते हुए खतियान, वंशावली और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं के मूल निवास की जांच की आवश्यकता बताई.
मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकारी और गोचर जमीन पर बाहरी लोगों को बसाकर दस्तावेज तैयार कराने के प्रयास किए गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग और सरकार से मामले की विशेष जांच कर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की पहचान करने की मांग की.
वहीं, खनिज संशोधन विधेयक को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया. मौक़े पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी,सरिता मुर्मू भाजपा ज़िला अध्यक्ष, दुर्गा मरांडी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सिंघरावां में सिक्स लेन बना काल, ट्रेलर की चपेट में आकर 10 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत, कंपनी के प्लांट में तालाबंदी