झारखंड में डीजीपी नियुक्ति मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल म...

झारखंड में डीजीपी नियुक्ति मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

झारखंड में डीजीपी नियुक्ति मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया हैं. उन्होंने लिखा है कि झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार की अंधेरगर्दी और मनमानी का मामला सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम आदेश के बाद अब साफ हो गया हैं. 

बाबूलाल मरांडी ने लिखा 'एक महीने के भीतर प्रकाश सिंह जजमेंट के तहत यूपीएससी से अनुमोदित करायी गयी सूची से ही डीजीपी की नियुक्ति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह तय है कि अब झारखंड सरकार को भी यह काम करना ही पड़ेगा.' उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कानून सम्मत लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम अब सामने आया हैं.

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि रिटायर होने के बाद भी डीजीपी के पद पर काम कर रही तदाशा मिश्रा अपेक्षाकृत बेहतर अधिकारी रही हैं. उन्होंने तदाशा मिश्रा से अपील की कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में अपने पद से स्वयं इस्तीफा दें और नैतिक मूल्यों का पालन करें. बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि "सेवा काल में विवाद से दूर रहने वाली अधिकारी आख़िर किस वजह से अपने पूरे करियर की अच्छाई को ग़ैरक़ानूनी काम करते हुए बट्टा लगाने का फैसला करेंगी?"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी यह लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में डीजीपी के पद पर रहे सभी अधिकारियों द्वारा वेतन और अन्य मद में ली गई रकम की वसूली, उनके कार्यों को रद्द कराने और उनकी संपत्ति की जांच कराने के लिए वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

यह भी पढ़े: रांची: सुखदेव नगर में दखल-दिहानी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पीड़ित परिवार को बड़ी राहत

संबंधित सामग्री

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश