साइबर अपराध

गोमो के स्कूलों में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय

हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, उनके अलग-अलग तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

By : Dipali Kumari
गोमो के स्कूलों में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के उपाय

न्यूज़11 भारत
गोमो/सविता बरनवाल: 
गोमो के विभिन्न स्कूलों में साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, उनके अलग-अलग तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह दी. साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही.

थाना प्रभारी ने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम की अप्रैल पुरती का असम राइफल्स में खेल कोटा से चयन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.