न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: आईजी ऑफिस का नाम लेकर 1 लाख की वसूली की कोशिश की गयी है. झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से रुपये की मांग की गयी. इसको लेकर रांची के अरुण महतो ने सीआईडी एडीजी से शिकायत की है. पीड़ित ने संदिग्धों की तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखा है. सीआईडी जांच में बड़ा खुलासा हो सकता है. पीड़ित ने बताया कि ठग आईजी कार्यालय का कर्मचारी बताकर पहुंचते थे. उसके बाद पुलिस की धौंस दिखाकर वसूली का खेल चल रहा था. जांच के दौरान फोटो मिलान में फर्जी पहचान की पोल खुली. वहीं, वसूली करने वाले संदिग्ध कौन हैं ? इसकी जांच तेज हो गयी है. फर्जीवाड़े का मामला सीआईडी मुख्यालय तक पहुंचा है.
यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोग परेशान, पूरे दिन ईंधन के लिए भटकते रहे वाहन चालक