केसरीनाथ यादव/न्यूज11 भारत
नाला/डेस्क: नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर में नए भोलेनाथ पेट्रोल पंप का उद्घाटन सोमवार को रबिन्द्रनाथ महतो द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया. फतेहपुर में यह दूसरा पेट्रोल पंप है, जिससे अब स्थानीय लोगों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे पहले फतेहपुर बाजार आने वाले लोगों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आंगुठिया या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था. अब इस नई सुविधा के शुरू होने से समय और श्रम दोनों की बचत होगी.
विधानसभाध्यक्ष ने संचालक के प्रयास की सराहना की
उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने पेट्रोल पंप के संचालक तुलसी मंडल की सराहना करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा का उल्लेख किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए दुमका, जामताड़ा या बंगाल तक जाना पड़ता था और अतिरिक्त तेल रखने के लिए अलग से बर्तन साथ ले जाना होता था. लेकिन आज नाला विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों पेट्रोल पंप खुल चुके हैं, जो क्षेत्र के विकास का संकेत है.
इस मौके पर उन्होंने तुलसी मंडल के पुत्र प्रदीप मंडल और मनोहर मंडल को भी आशीर्वाद देते हुए ईमानदारी से व्यवसाय आगे बढ़ाने की सलाह दी. उद्घाटन के बाद पेट्रोल भरवाने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार देखी गई. उदघाटन समारोह में मौके पर अशोक यादव, तरुण दत्ता, चंद्रशेखर यादव,अजय मेहरिया, अरुण पंडित, अर्जुन पंडित, असीम मंडल,वकील सोरेन,जलालुद्दीन अंसारी, सुखसागर मंडल,महेंद्र पंडित,हिदायत मियां,नीरद वरण रुज,भाग्यवान मंडल, अनंत यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन