न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः- आसनसोल से मुंबई के बीच धनबाद होकर एसी स्पेशल ट्रेन चलेगी. आसनसोल से ट्रेन आठ अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच हर बुधवार को और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई (सीएसटीएम) से ट्रेन छह अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच हर सोमवार को चलेगी. जल्द ट्रेन में बुकिंग शुरू होगी.
01022 आसनसोल-सीएसटीएम स्पेशल आसनसोल से बुधवार की शाम 5.30 बजे खुलेगी. ट्रेन रात 9 बजे आसनसोल से खुलेगी और रात 11.0 बजे धनबाद, रात 11.50 बजे गोमो पहुंचेगी तथा गया, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी, बीना, भुसावल, नासिक कल्यान होते हुए शुक्रवार की शाम 4.20 बजे मुंबई पहुंचेगी. 01021 सीएसटीएम-आसनसोल स्पेशल मुंबई से सोमवार को सुबह 11.05 बजे खुलेगी और मंगलवार की रात 2.37 बजे धनबाद और बुधवार की सुबह 5.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन में 20 थ्री एसी इकोनोमी की बोगियां जोड़ी जाएंगी.
ये भी पढ़ेंः- बुजुर्ग का मेट्रो में पेशाब करते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोग अपने तरीके से देने लगे प्रतिक्रिया