खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली, हजारों अभ्...

आर्मी भर्ती

खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद

राजधानी रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 सितंबर से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है.

खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 सितंबर से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच की जाएगी. भर्ती रैली के शुरुआती दो दिनों यानी 3 और 4 सितंबर को टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और हवलदार एजुकेशन के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी.

वहीं, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 5 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी. भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जून महीने में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है और भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के दौरान पहले फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच कराई जाएगी.

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सेना भर्ती कार्यालय (ARO) रांची के डायरेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पूरी प्रक्रिया में सावधानी बरतें. उन्होंने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है. अधिकारियों के अनुसार, सेना में भर्ती पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर होती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे देने से बचें.

यह भी पढ़ें- साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा थ्री एसी कोच, 5 सितंबर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

 

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.