न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खूंटी जिला के बगड़ू निवासी आदिवासी महिला बुधन पूर्ति की बीते दिनों बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में कथित घोर चिकित्सीय लापरवाही के कारण मौत हो गयी है. इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.
अर्जुन मुंडा ने इस मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही आदिवासी बहुल एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: मुर्गी फार्म में बिजली चोरी पकड़ाई, लगा 53 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना, FIR दर्ज