न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विभाग द्वारा नियमित और बैकलॉग आधार पर नियुक्तियों के लिए अधियाचना (रिक्विजिशन) प्रपत्र अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विभाग के पत्रांक-22 (4), दिनांक 20 मार्च 2026 के माध्यम से यह अधियाचना प्राप्त हुई थी. इसमें कुल 25 प्रपत्र शामिल हैं, जो राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों से संबंधित हैं.
विभाग ने इन नियुक्तियों को झारखण्ड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों से संबंधित नियमावली 2015 तथा संशोधित नियमावली 2021 के तहत आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, सक्षम प्राधिकार द्वारा अनुमोदित आरक्षण रोस्टर की प्रति भी संलग्न की गई है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके.


ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती..