मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सुन्नी बरेलवी जामा मस्जिद खलारी सहित प्रखंड की विभिन्न अंजुमन कमेटियों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को संयुक्त रूप से खलारी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अंबष्ट को पत्र सौंपकर ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
पत्र में बताया गया कि 26 अगस्त को टी-टू टाइप स्थित मैदान में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन के बाद उक्त मैदान में जलसे का आयोजन प्रस्तावित है. कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मैदान के समीप मैरिज हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण सामग्री मैदान में बिखरी होने से आयोजन में असुविधा हो सकती है.
अंजुमन कमेटियों ने प्रशासन से कार्यक्रम से पूर्व मैदान की साफ-सफाई कराने, निर्माण सामग्री हटवाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आयोजन सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.
पत्र सौंपने वालों में जामा मस्जिद के सेक्रेटरी फैयाजुद्दीन सिद्दीकी, गुलाम हुसैन, हारून बुखारी, इस्माइल अंसारी, अब्बास अंसारी, सरफराज खान सहित अंजुमन कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल पोस्टऑफिस मुख्य सड़क से हुई राजद नेता की बाइक चोरी. थाने में की शिकायत