हैदरनगर में किशोर की मौत के बाद हंगामा, निजी क्लीनिक के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुलिस ने मामला कराया शांत

हैदरनगर में किशोर की मौत के बाद हंगामा, निजी क्लीनिक के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुलिस ने मामला कराया शांत

हैदरनगर में किशोर की मौत के बाद हंगामा निजी क्लीनिक के खिलाफ फूटा गुस्सा पुलिस ने मामला कराया शांत

न्यूज11  भारत

हैदरनगर/डेस्क: पलामू  जिला क़े हैदरनगर में कथित झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध निजी क्लीनिकों के संचालन को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोर विक्की ठाकुर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए.मृतक विक्की ठाकुर, शंकर ठाकुर का पुत्र था. परिजनों का आरोप है कि मस्जिद मोहल्ला स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना मानक और पर्याप्त व्यवस्था के कई निजी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बावजूद कुछ सील क्लीनिक भी दोबारा खोले जा रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर को मिले नए एसडीपीओ, डेविड ए डोडराई ने संभाला पदभार, उग्रवाद और अपराध पर सख्ती के बतायी प्राथमिकता

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश