हादसा

अनियंत्रित पिकअप वाहन 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे से टकराई, खंभा क्षतिग्रस्त, पिकअप वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला

बिजली विभाग के कर्मियों पहुंचकर बिजली आपूर्ति की बंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अनियंत्रित पिकअप वाहन 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे से टकराई, खंभा क्षतिग्रस्त, पिकअप वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर दुलहर गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया.हादसे में पिकअप वाहन पलट गया और एक बिजली का खंभा पूरी तरह टूट गया, जबकि दूसरा खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि पिकअप वाहन दंगवार की ओर से जपला की ओर जा रहा था.

इसी दौरान दुलहर गांव क़े पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया. संयोगवश घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद हो गयी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और कुछ दूरी पर स्थित 11 हजार वोल्ट लाइन का जंपर काटकर क्षतिग्रस्त हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. इसके बाद शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई. 

विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक करने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कांदू मोहल्ला में सिर के ऊपर मंडरा रही मौत! जमीन से महज 4 फीट ऊपर लटक रहा बिजली का मुख्य तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.