कोर्ट न्यूज

जोन्हा फॉल जाने वाली 1.8 किलोमीटर सड़क को 6 महीने में पूरा करने का आदेश, सड़क को लेकर हाई कोर्ट में अहम सुनवाई

झारखंड हाई कोर्टने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए दिया बड़ा आदेश

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
जोन्हा फॉल जाने वाली 1.8 किलोमीटर सड़क को 6 महीने में पूरा करने का आदेश, सड़क को लेकर हाई कोर्ट में अहम सुनवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जोन्हा फॉल से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले में गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में  सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. जोन्हा फॉल जाने वाली सड़क को लेकर हाई कोर्ट ने अहम सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने 1.8 किलोमीटर सड़क को 6 महीने में पूरा करने का आदेश दिया है. 

सड़ड़ को रेलवे की ओर से NOC मिलचुका है. अब सड़क का चौड़ीकरण और स्ट्रेंथनिंग कार्य होना है. सड़क बन जाने के बाद जोन्हा फॉल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सरकार और रेलवे के समन्वय की सराहना की. 

पिछली सुनवाई में सड़क की खराब स्थिति पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई थी. मसरीजारा से हेसलाबेड़ा तक सड़क बेहद संकरी और कच्ची है. जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है. कोर्ट ने 5 मीटर नहीं, 8 मीटर चौड़ी सड़क बनाने निर्देश दिया है. दो बड़े वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखकर कोर्ट ने यह फैसला दिया है. अप्रैल में सरकार ने काम पूरा करने का आश्वासन दिया था. रेलवे एनओसी की इसमें सबसे बड़ी बाधा थी. जो अब दूर हो गयी है.

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक ने सरकार का पक्ष रखा. वहीं, रेलवे की ओर से ASGI प्रशांत पल्लव पक्ष रखने के लिए उपस्थित थे. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में यह सुनवाई हुई. 

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी रौशन कुमार को कोर्ट ने दिया झटका, अग्रिम जमानत देने से इनकार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.