न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: RMCH अस्पताल में गैस की आपूर्ति को लेकर अब नई अपडेट सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि RMCH में LPG गैस आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रिम्स किचन में रोजाना गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, रिम्स के किचन में प्रतिदिन लगभग 7 कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की खपत होती है. जिसके जरिए अस्पताल में भर्ती करीब 1600 मरीजों के लिए रोजाना भोजन तैयार किया जाता है. गैस आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए नियमित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है. इस व्यवस्था से रिम्स में भर्ती मरीजों को नियमित और समय पर भोजन मिलता रहेगा.
यह भी पढ़ें: पटना में गैस आपूर्ति को लेकर सड़क जाम, रोड पर सिलेंडर लेकर उतरे लोग