न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व मंत्री योगेंद साव के बड़कागांव में घर तोड़े जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
एनटीपीसी ने कार्रवाई के दौरान कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की
अम्बा प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी ने कार्रवाई के दौरान कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की और आनन-फानन में घर तोड़ने की प्रक्रिया को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ये नहीं दिखा क्या? एनटीपीसी सरकार के गोद में बैठकर काम कर रही है. जहां लारा लागू होना चाहिए था, वहां सीबी एक्ट लगाया गया.
अम्बा प्रसाद ने कहा कि सारे साक्ष्य हमारे पास है. हम विस्थापित की लड़ाई लड़ते है, इसका खामियाजा उठाना पड़ा. घर से सामान तक नहीं निकालने दिया गया. मेरी मां को नाईटी में निकाला गया. उन्होंने कहा कि यहां अबुआ सरकार है या बबुआ सरकार समझ नहीं आ रहा. अम्बा ने कहा कि हम ये लड़ाई जारी रखेंगे. जैसे मैंने आज साक्ष्य दिया, एनटीपीसी साक्ष्य देगा क्या ?
ये भी पढ़ें- पिता के निष्कासन पर कांग्रेस पर भड़की अंबा, कहा- नियम को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगी शिकायत