रांची: पैसे नहीं दिए तो शव वापस! धुर्वा CTO घाट में मनमानी वसूली का आरोप

धुर्वा CTO घाट

रांची: पैसे नहीं दिए तो शव वापस! धुर्वा CTO घाट में मनमानी वसूली का आरोप

नीय लोगों का कहना है कि घाट पर अलग-अलग लोगों से लकड़ियों के अलग-अलग दाम लिए जाते हैं.

रांची पैसे नहीं दिए तो शव वापस धुर्वा cto घाट में मनमानी वसूली का आरोप

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 रांची के धुर्वा स्थित CTO घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों के नाम पर मनमाना शुल्क वसूले जाने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर अलग-अलग लोगों से लकड़ियों के अलग-अलग दाम लिए जाते हैं. आरोप है कि निर्धारित रकम देने से इनकार करने पर शव को वापस तक कर दिया जाता है. 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर निगम की ओर से घाट पर लकड़ियों की दर का स्पष्ट रेट चार्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों से मनमानी रकम वसूले जाने की शिकायत सामने आ रही है. शव लेकर घाट पहुंचने वाले परिजनों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय सीनियर सिटीजन सोमवार को मेयर से मिलने पहुंचे और घाट की व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ कथित मनमानी वसूली पर कार्रवाई की मांग की. सीनियर सिटीजन का कहना है कि CTO घाट बनने के बाद से ही यहां की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें: रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी

संबंधित सामग्री

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

झारखंड

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बरवाडीह में दुर्गा पूजा को लेकर आमसभा, नयी कमेटी गठित

10 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया