घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

मारपीट का आरोप

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

घर में घुसकर मारपीट का आरोप पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

ब्योमकेश मिश्र/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चंदनकियारी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. थाना को दिए गए आवेदन में चंदनकियारी निवासी दुदु पाल ने बताया है कि सोमवार (13 जुलाई 2026) को लगभग 12:30 बजे पांच लोग एकजुट होकर उनके घर में जबरन प्रवेश कर गए. आरोप है कि सभी ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. 

आवेदन में बैद्यनाथ दास, लखन दास, मनोज दास, सोनू दास एवं छोटू राय को आरोपी बनाया गया है. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. घटना के बाद से पीड़ित एवं उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है.पीड़ित ने थाना प्रभारी से सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.फिलहाल पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है. मामले की जांच एवं प्राथमिकी दर्ज होने की प्रक्रिया पुलिस स्तर पर जारी है.

संबंधित सामग्री

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

झारखंड

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

झारखंड

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

जपला–दंगवार मार्ग पर हरिहर चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

झारखंड

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

मानगो थाना में जदयू नेताओं ने विधायक सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह एवं बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

आजसू का टोरी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना, सांसद-विधायक और रेलवे प्रशासन को चेतावनी

झारखंड

आजसू का टोरी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना, सांसद-विधायक और रेलवे प्रशासन को चेतावनी

45 दिन में फैसला नहीं तो टोरी में मालवाहक ट्रेनों का होगा चक्का जाम : आजसू