अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, जिले के सभी तीनों नगर निकाय क्षेत्र में गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर एवं नगर पंचायत मझीआँव से सभी पोलिंग पार्टियां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन करा कर वज्रगृह कृषि बाजार समिति गढ़वा लौटी वहीं मतदान प्रतिशत गढ़वा जिले का शाम 5 बजे तक कुल 63.13 रही, गढ़वा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश यादव एवं गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कृषि बाजार समिति गढ़वा वज्रगृह सेंटर से संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने बताया की गढ़वा जिले के सभी तीनों नगर निकाय क्षेत्र से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करा कर मतदान कर्मी लौट गए हैं,तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में कहीं भी किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हुई है,हमारे गढ़वा जिले के मतदान प्रतिशत भी अच्छा रहा है. वहीं गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा की जिले के सभी तीनों नगर निकाय क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुई है,कहीं भी सुरक्षा से सम्बंधित दिकतें नहीं आई है, गढ़वा पुलिस हर जगह पुरे दीन मतदान के दौरान तैनात रही.
यह भी पढ़ें: AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला- “कांग्रेस देश का कलंक