मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार क्षेत्र के बहेरा कर्बला मैंदान में भीएमएन क्लब व नौजवान कमेटी के द्वाराऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया.जिसमें देशभर के मशहूर नातख्वां और शायर अपनी शानदार पेशकश से महफिल को रोशन कर दिया.मुख्य अतिथि मे टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ओर विशिष्ट अतिथि मे झामुमो नेता रिजवान क्रांतिकारी,चतरा नगर परिषद के चैयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबु खान, अशोका वेस्ट पीओ विमल कुमार,सीएचपी प्रोजेक्ट के इंजीनियर इमामउल हक, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार,राजधर पुलिस पिकैट प्रभारी वर्षा किस्कु, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार सहित कई गणमान्य लोग मौजुद थे.कार्यक्रम मे आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत फूलो का गुलदस्ता देकर किया,जबकि अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत कुरान पाक की तिलावत के साथ की गई.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोज़्ज़म हुसैन,असद आज़मी,तबरेज हाशमी, अशफाक मदरसी,फहीम पीलीभीती,जुबेर भोपाली और फैसल मेरठी सहित देश के कई प्रसिद्ध नातखां व शायर ने अपनी मधुर आवाज़ और कलाम से सजी महफिल श्रोताओं को अदब व इश्क़-ए-रसूल और रूहानी एहसास से सराबोर कर दिया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारगी बढ़ता है.उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा हमारे देश की प्रमुख भाषा है,लेकिन वर्तमान मे इसकी लोकप्रियता कम होती जा रही है.इस तरह के आयोजन से उर्दू भाषा को बढ़ावा मिलेगा और हमारे देश मे गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होगा.
विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता रिजवान क्रांतिकारी ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र मे मजबूत करने की बात कही.उन्होंने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नही होगा हमारा समाज आगे नही बढ़ेगा.उन्होंने कहा कि समाज के लोगो को समाजिक,राजनैतिक और शैक्षेणिक दिशा मे भी आगे आने की जरूरत है.वही चतरा नगर परिषद के चैयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबु खान ने कहा कि यह कार्यक्रम नातिया अदब को बढ़ावा देने के साथ साथ स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.उन्होने समाजिक कुरूतियो को दुर करने के लिए सभी को जागरूक होने का आहवान किया. अशोका वेस्ट पीओ विमल कुमार ने पिपरवार की धरती पर इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की और और आगे भी इस तरह के आयोजन को जारी रखने की बात कही.
कार्यक्रम का संचालन कासिम उर्फ मुन्ना और इकबाल हुसैन ने संयुक्त रूप से किया.इस मौके पर पूर्व मुखिया आशिक अली उर्फ बाढ़ो मियां,हाजी कमालउद्दीन, हाजी जसीम,श्रमिक प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी, कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल कुदूस,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ताज,आशिक अली,इदरीश अंसारी,लियाकत अंसारी, मोहम्मद आलम,तोहिद अंसारी,अधिवक्ता इस्लाम अंसारी,शमसुल होदा, सकील अंसारी,अरशद अंसारी सहित काफी संख्या मे लोग मौजुद थे.इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे आयोजन समिति के अध्यक्ष वसीम राजा, सचिव नौशाद आलम, उपाध्यक्ष सरफराज आलम, मोहम्मद गुफरान,मोहम्मद सनाउल्लाह,सह सचिव हाजी तनवीर,मोहम्मद नजीर,मोहम्मद सद्दाम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुड्डे, इमरान आलम,मोहम्मद आशिफ,संरक्षक हाजी परवेज आलम,सलीम जावेद,हाजी कमाल, कासिम उर्फ मुन्ना,मोहम्मद असलम,इकबाल हुसैन, इरफान आलम,हाजी जसीम,हाजी रियाज, इफ्तखार आलम,मोहम्मद खुर्शीद,फैयाज खान,जाहिद अली,मोहम्मद अनवर,मंजूर आलम,मोहम्मद अली,नईम अंसारी,मोहम्मद मोहसीन, मोहम्मद शाहिद,फहीम रजा,मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मिन्हाज,मोहम्मद नदीम,मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद नासिर,मोहम्मद मकसूद,मोहम्मद सोनू, मोहम्मद शाजहां सहित भीएमएन क्लब व नौजवान कमेटी के सभी सदस्यो की सराहनीय भुमिका रही.
यह भी पढ़ें: नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर किचटो के विस्थापित ग्रामीणों ने आज से बंदी का किया ऐलान