रथ मेले से पहले जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, सरक...

कोर्ट न्यूज

रथ मेले से पहले जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की दी जानकारी

मंदिर संचालन को लेकर भी हाई कोर्ट ने मांगे हैं सुझाव

रथ मेले से पहले जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की दी जानकारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के ऐतिहासिक रथ मेले से पहले जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट में जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई हुई. जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति और अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की. मामले से संबंधित 4 याचिकाओँ पर भी एक साथ सुनवाई हुई. न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत में यह सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को  जानकारी दी कि मंदिर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे 4 सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी. रथ मेला से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. 

इसके साथ ही मंदिर संचालन को लेकर भी हाई कोर्ट ने सुझाव मांगे हैं. बड़े मंदिरों के बायलॉज का अध्ययन कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. जगन्नाथपुर मंदिर के लिए नया बायलॉज बनाने की भी बात कही गई थी. संस्थापक सदस्यों और अन्य हितधारकों को सुझाव देने को कहा गया था. इस पर धार्मिक न्यास बोर्ड ने 2 सप्ताह का समय मांगा. मंदिर प्रबंधन की योजना बनाने के लिए भी समय की मांग की गयी.मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी. 

मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर रिट याचिका दाखिल है. बीते दिनों रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं. हाईकोर्ट पहले भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दे चुका है.

यह भी पढ़ें: रेडमा ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कटे दोनों पैर, हालत गंभीर, पत्नी से विवाद के बाद हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) के एक बर्खास्त सिपाही को बड़ी राहत देते हुए उसकी बर्खास्तगी को अवैध करार दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कि

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

झारखंड

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए.

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

झारखंड

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

मामले में महिला का पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता गिरफ्तार